आग्नेय अस्त्रों द्वारा कारित प्रकरणों में चैक सूच

अनुसंधान अधिकारी के द्वारा निम्न प्रश्नों का उत्तर आग्नेय अस्त्रों के प्रकरणों के संबंध में दिया जाना चाहिए |

मृतक/ आहत से संबंधित प्रश्न

  1. मृतक /आहत के शरीर के कौन से भाग पर प्रवेश घाव है?
  2. क्या घाव वाला स्थान कपड़े से ढका है अथवा नहीं?
  3. क्या घाव के आसपास Close range phenomenon, Blackening, burning tattooing के चिन्ह  मौजूद हैं?
  4. क्या निर्गम घाव बना है यदि हां तो शरीर के कौन से भाग पर बना है?
  5.  क्या मृतक के हाथ में कोई अग्नियास्त्र जकड़ा हुआ (Tightly griped) है, यदि है तो कौन से हाथ में?
  6.  शरीर पर एक से अधिक घाव होने पर प्रत्येक का अलग-अलग विवरण क्या है ?
  7. नर्गम तथा प्रवेश घाव का (Size & shape)  तथा एड़ी से ऊंचाई क्या है ?
  8.  मृतक के संभावित Fire वाले हाथ का Swab

घटनास्थल से संबंधित प्रश्न

  1. क्या घटना स्थल पर कोई खाली कारतूस का खोखा या खोखे प्राप्त हुए हैं ? यदि हां तो उनके मिलने का स्थान बताना चाहिए उसे रेखा चित्र में भी दर्शाया जाना चाहिए |
  2. घटनास्थल की दीवारों दरवाजे खिड़कियां, कांच, पर्दा आदि पर गोली या छर्रो के छेद हैं यदि है तो उनके स्केल के साथ समकोण पर क्लोज अप कॉलर के साथ फोटोग्राफ कराना चाहिए |
  3. घटनास्थल पर गोली या छर्रे या बेड प्राप्त होने पर उनके मिलने का स्थान भी नोट करना चाहिए तथा रेखा चित्र में भी दिखाना चाहिए |
  4. घटनास्थल पर गोली छर्रो के रगड़ने के निशान (ricochet marks) भी मिल सकते हैं उनके ऊपर बताए अनुसार फोटोग्राफ करना चाहिए
  5. घटना स्थल की दीवार या अन्य स्थान पर गोली या छर्रे लगने के छेद मिल सकते हैं उनके अंदर गोलियां या छर्रे हो सकते हैं उनको सावधानी से निकलवाना चाहिए इसके लिए उसके आसपास का बड़ा भाग काट कर निकाला जा सकता है यदि प्रदर्श आसानी से हटाया जा सकता हो तो उसे पूरा प्रयोगशाला भेजना चाहिए
  6. क्या घटनास्थल की दीवारों आदि पर रक्त के छींटे (स्पोर्टिंग ऑफ़ ब्लड)उपस्थित हैं यदि हां तो उनका फोटोग्राफ करना चाहिए क्या अग्नियास्त्र के नाल में अंदर रक्त लगा है/ बहा है दिखाना चाहिए |
  7. लाईन ऑफ़ फॉयर निकलवाना चाहिए ( path of the bullet/Projectile)

पोस्टमार्टम / मेडिकल परीक्षण से संबंधित प्रश्न

  1. मृतक /आहत के कपड़े आवश्यक रूप से सुरक्षित कराएं
  2. मृतक के शरीर के गोली छर्रे  लगने वाले आसपास की चमड़ी भी फोटोग्राफ कराने के बाद जैसी स्थिति हो सुरक्षित कराई जा सकती है फोटोग्राफ जहां तक हो रंगीन ही करवाए जाने जाने चाहिए चमड़े को फॉर्मलीन 10% या अल्कोहल यहां तक देसी शराब में सुरक्षित रखा जावे
  3. गोली के प्रवेश घाव की आस पास पास की स्थिति आकार दिशा (clase range phenomenon)आदि नोट किए जाएं |
  4.  गोली छर्रे  आदि सावधानीपूर्वक निकाले जाकर प्रथक प्रथक पैक करें ध्यान रहे कि गोली को लोहे  के औजार से Handle ना करें अन्यथा उसमे निशान आने की संभावना रहेगी |

अग्नि अस्त्र के संबंध में

 हमेशा खाली ही ट्रांसपोर्ट करना है रिवाल्वर में सिलेंडर मैं कारतूसो/खोखों की स्थिति नोट करना चाहिए आग्नेय अस्त्र की ग्रिप वट पर अपना पहचान चिन्ह लगाना चाहिये |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *